मप्र के 15800 होमगार्ड जवानों के फायदे की खबर

Bhopal Samachar
भोपाल। होमगार्ड जवान अब 60 साल की उम्र तक नौकरी कर सकेंगे। गृह विभाग ने होमगार्ड स्वयंसेवियों से संबंधित नियम 2016 तैयार किए हैं। इसमें होमगार्ड की अधिकतम सेवा आयु को 41 साल से बढ़ाकर 60 साल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम में संशोधन के प्रस्ताव को सहमति दे दी है।

होमगार्ड के जवानों को 41 साल की उम्र में सेवानिवृत्त करने के नियम का पालन करने के लिए इसी साल 27 अगस्त को तत्कालीन डीजी होमगार्ड मैथिलीशरण गुप्त ने कमेटी बना दी थी। इससे भड़के जवान चार सितंबर को भोपाल में इकठ्ठा होकर विरोध के लिए सड़क पर उतर आए थे।

स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया था कि कोई भी जवान 60 से पहले सेवानिवृत्त नहीं होगा। इसके मद्देनजर गृह विभाग ने नियम में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा था, जिसे विभाग ने सहमति दे दी है। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब होमगार्ड स्वयंसेवियों से संबंधित नियम 2016 की अधिसूचना जारी कर लागू किया जाएगा। प्रदेश में 15 हजार 800 होमगार्ड जवान हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!