देश राहुल गांधी को 'सीरियसली' नहीं लेता: शिवराज सिंह

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार वाले बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश राहुल गांधी को 'सीरियसली' नहीं लेता है।

सरकार के मंत्रियों के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पर पलटवार करते हुए इस आरोप को उनकी निराशा और हताशा का परिणाम बताया तथा उनसे माफी की मांग की है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि देश राहुल गांधी को 'सीरियसली' नहीं लेता है।

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उनके पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी है, और इसके कारण उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

राहुल गांधी के सनसनीखेज आरोप से हैरान सरकार के मंत्रियों ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस उपाध्यक्ष के आरोपों को झूठा और आधारहीन करार दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!