उस्ताद बिस्मिल्लाह खां: शहनाईयों के बाद अब बहु भी गायब

Bhopal Samachar
वाराणसी। पिछले दिनों भारत रत्न मरहूम उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की शहनाईयों के गायब होने की खबर आई थी। इसके बाद अब एक नई खबर आ रही है कि उनकी बहू लापता हो गई है।

जानकारी के अनुसार उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के बड़े भाई शमसुद्दीन खां की बहू मुनव्वर जमां मन्ना गुरुवार से लापता हैं। उनके परिवार में एक निकाह समारोह के बाद नई दुल्हन की विदाई के लिए सभी लोग वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन आए थे।

यहां से दुल्हन व उसके परिवार के लोगों के साथ मुनव्वर जमां को भी सिवान (बिहार) जाना था। कैंट स्टेशन से ही मुनव्वर (55 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय अबरार हुसैन) लापता हो गई। उनको काफी खोजा गया। सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ कर ली गई। जब उनका कहीं पता नहीं चला तो शुक्रवार दिन में जीआरपी को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस के साथ ही घर के लोग उनकी तलाश कर रहे हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!