व्यापमं घोटाला: भाजपा ने जश्न मनाया

Bhopal Samachar
भोपाल। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा व्यापमं मामले में सीबीआई द्वारा हार्डडिस्क की जांच रिपोर्ट पेश की गयी और किसी भी हेरफेर की बात झूठ साबित हो गयी। व्यापमं मामले में कांग्रेस के बेनकाब होने पर आज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कांगे्रस की रणनीति ध्वस्त हो गयी है। कार्यकर्ताओं ने जहां मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बधाई दी वहीं कांग्रेस की ओछी राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री पकंज जोशी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्ला शेख, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह, श्री सुरजीतसिंह चौहान, श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री प्रवीण नापित, श्री करतारसिंह तोमर, श्री मिलन भार्गव, श्री अंशुल तिवारी, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती भावना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिवराज जी भाजपा के प्रमाणिक कार्यकर्ता: तोमर
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान पार्टी के अत्यंत प्रमाणिक कार्यकर्ता है। उनके ऊपर किसी भी प्रकार के आरोप लगाना कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता का प्रतीक है। यह आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सामने भी स्पष्ट हो चुका है जब न्यायालय ने कांग्रेस के उस आरोप को नकार दिया है कि व्यापमं मामले की हार्डडिस्क से छेड़छाड़ की गयी है। साथ ही न्यायालय ने व्यापमं मामले की जांच की निगरानी से भी स्वयं को अलग कर सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर भरोसा व्यक्त किया है।

श्री तोमर ने कहा है कि श्री शिवराजसिंह चौहान ने सदैव पीड़ित शोषित मानवता के हित में काम किया है। वे आज भी अहिर्निश मानवता की सेवा के लिए संकल्पित है। उन्होंने मध्यप्रदेश जैसे बीमारू राज्य को आज विकास की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया है। मध्यप्रदेश में बरसों तक शासन करते हुए उसे बर्बादी के कगार पर पहुंचाने वाले कांग्रेस के नेताओं को आज अपना मुहं छुपाने के लिए कोई स्थान नहीं मिल रहा है, इसलिए वे शिवराजसिंह जैसे कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार राजनेता पर कीचड़ उछालते रहते हैं। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का जो घटिया तरीका अपनाया वह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अच्छा यह होगा कि कांग्रेस के नेता ऐसी हरकतें बंद करके लोकतंत्र की मर्यादाओं को बनाए रखें।

कांग्रेस का झूठ बेनकाब युवा मोर्चा ने दिग्विजय सिंह का पुतला दहन किया
भोपाल। व्यापमं मामले में कांग्रेस द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोपों का माननीय न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हर्ष व्याप्त करते हुए कांग्रेस महासचिव श्री दिग्विजय सिंह के झूठ का पुलिंदा खुल जाने की बात कही। युवा मोर्चा ने आज संभागीय केन्द्रों पर श्री दिग्विजय सिह का पुतला दहन कर व्यापमं मामले में उनके द्वारा भ्रमित वातावरण निर्मित किए जाने की निंदा की।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे के नेतृत्व में जबलपुर के मालवीय चैक पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने शिवराज बेदाग और कांग्रेस बेनकाब के नारे लगाए। भोपाल के 7 नं. चैराहा पर दिग्विजय सिंह के पुतला दहन में मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अंशुल तिवारी, श्री मिलन भार्गव सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!