भाजपा ने मप्र के मोर्चा अध्यक्ष घोषित किए

Bhopal Samachar
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने आज पार्टी के चार मोर्चो के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा शामिल है।

श्री चौहान ने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में उज्जैन निवासी श्री सनव्वर पटेल को मनोनीत किया है। श्री पटेल इससे पूर्व मध्यप्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष रह चुके है एवं पांच प्रांतों के हज कमेटी के प्रभारी भी रहे है। उन्होंने निरंतर 10 वर्ष तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में अपना सक्रिय योगदान दिया है।

भोपाल निवासी श्री भगत सिंह कुशवाह को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री कुशवाह इसके पूर्व मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। वे कुशवाह समाज महासभा के प्रांतीय सचिव एवं लव कुश महासभा के जिला अध्यक्ष भी है।

इंदौर के श्री सूरज कैरो को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। श्री कैरो वर्तमान में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है और पूर्व में प्रदेश महामंत्री रह चुके है। वे इंदौर नगर निगम में महापौर परिषद के सदस्य भी है।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक श्री रणवीर सिंह रावत का चयन किया है। श्री रावत करेरा विधानसभा से विधायक रहे है तथा शिवपुरी जिले के जिला अध्यक्ष रहे। वे नरवर जनपद के अध्यक्ष एवं बीज निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वर्तमान में वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!