
सीएम दम्पति ने किया था कन्यादान
सीएम की गोद ली बेटी की शादी मार्च में विदिशा से ही हुई थी। खुद शिवराज और उनकी पत्नी ने कन्यादान किया था। शादी से पहले सीएम की पत्नी साधना सिंह ने मेहंदी की रस्म निभाई थी।
16 साल पहले आश्रम में आई थी रिंकी
16 साल पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जब सांसद थे, तब गांव वालों ने बताया था कि रिंकी के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। इसके बाद सीएम ने रिंकी से बात की और 6 साल की उम्र में उसे अपने आश्रम विदिशा ले आए। यहां उसकी पढ़ाई-लिखाई और पालन-पोषण की जवाबदारी उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान ने संभाली। रिंकी ने 10वीं तक की पढ़ाई की है।
सोशल मीडिया पर दिया था शादी का न्योता
सोशल मीडिया पर लोगों को शादी का न्योता दिया गया था। शिवराज सिंह से जुड़े नजदीकी लोग ने इस शादी की सूचना को वॉट्सऐप ग्रुप पर एक-दूसरे के साथ शेयर किया था। शादी के एक दिन पहले 2 मार्च को प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, कलेक्टर एमबी ओझा, एसपी धर्मेंद्र चौधरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।