बहन को सिर दर्द के बहाने नशीली दवा | रेप | MMS | ब्लैकमेलिंग

Bhopal Samachar
ग्वालियर। रिश्ते की बहन को सिर दर्द के बहाने नशीली दवा खिलाकर पहले रेप किया और उसकी वीडियो क्लिप बना ली। क्लिप दिखाकर ममेरा भाई ,बहन को ब्लैकमेल करके लगातार दुष्कर्म करता रहा। बहन विरोध करती तो भाई मारपीट करके लोगों को क्लिप दिखाने की धमकी देता। जब अत्याचार असहनीय हो गया तो लड़की ने पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

जनकगंज इलाके की शेख की बगिया इलाके में एक 18 साल की लड़की अपनी मां के साथ रहती है। घर के पास ही उसके मामा का लड़का गोविंद भी रहता है। करीब एक साल पहले जब घर में अकेली थी, तो उसका ममेरा भाई गोविंद घर आया। लड़की ने सिर दर्द की शिकायत की। भाई ने तुरंत एक दवा दे दी। दवा में नशीला पदार्थ था, जिसको खाकर युवती बेहोश हो गई। जब होश आय़ा तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गोविंद पास में बैठा था। उसने कहा कि दोनों के बीच फिजीकल रिलेशन बन गए हैं।

रेप की बनाई वीडियो क्लिप
बहन ने इसे गलत बताया तो ममेरे भाई ने उसे एक वीडियो क्लिप दिखा दी। गोविंद ने फिजीकल रिलेशन को मोबाइल फोन में कैद कर लिया था। इसके बाद तो गोविंद ने बहन को वीडियो क्लिप लोगों को देने की धमकी देकर कई बार रेप किया। लड़की मना करती तो वह मारपीट भी करता। दो महीने पहले लड़की ने अपनी मां को यह बात बताई। मां-बेटी दोनों ने पहले तो गोविंद की मां से शिकायत की तो उसने लड़की पर आरोप लगा दिए।

थाने में पहुंची मां-बेटी
अंत मे मां-बेटी जनकगंज थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। उसके बाद पुलिस आरोपी गोविंद की तलाश में जुट गई और अब वह पकड़ में आया है। पुलिस ने युवक और उसके उस मोबाइल फोन को जप्त कर लिया है, जिसके जरिए वीडियो क्लिप बनाई गई थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!