केंद्रीय मंत्रीमंडल में अफसरों की नियुक्तियां 25 जनवरी 2017

Bhopal Samachar
नईदिल्ली। केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित नियुक्तियों को मंजूरी दी है : -
1. श्री शक्तिकांत दास, आईएएस (तमिलनाडु: 1980) को आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन महीनों के लिए होगा, जो 01 मार्च, 2017 से प्रभावी होकर 31 मई, 2017 तक चलेगा।
2.  डॉ. एस. जयशंकर (आईएफएस : 1977) विदेश सचिव को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। उनका कार्यकाल 29 जनवरी, 2017 से प्रभावी होकर 28 जनवरी, 2018 तक चलेगा।
3.  सुश्री अंशु सिन्हा, आईएएस (महाराष्ट्र : 1999) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग में संयुक्त सचिव के स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 29 जनवरी, 2019 तक चलेगी, यानी श्री अरूण कुमार झा, आईईएस (1985) के स्थान पर सुश्री सिन्हा की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कुल मिलाकर सात वर्ष की होगी।
4.  सीमा सुरक्षा बल में विशेष महानिदेशक श्रीमती रीना मित्रा, आईपीएस (मध्य प्रदेश : 1983) को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (अंदरूनी सुरक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति श्री एम. के. सिंगला, आईपीएस ( केरल : 1982) के स्थान पर की गई है, जो 01 मार्च, 2017 को सेवानिवृत्त होंगे।
5.  श्री मनोज पांडे, एचएजी/आरपीएस को 75,500 – 80,000 रूपये वेतनमान पर रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (स्टाफ) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा और अगले आदेशों तक जारी रहेगा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!