राजनैतिक दलों के खजाने में 69% कालाधन !

Bhopal Samachar
नईदिल्ली। यदि आप अज्ञात स्रोतों से आने वाले धन को 'कालाधन' कहते हैं तो भारत के राजनैतिक दलों के खजाने में 69% कालाधन भरा हुआ है। एडीआर के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 11 सालों में कांग्रेस के खजाने में कुल जमा का 83% और भाजपा के खजाने में 65% कालाधन था। ये पैसा ऐसे लोगों ने जमा कराया जो अपना नाम उजागर करना नहीं चाहते। स्वभाविक है ये सभी काले कारोबारी और भ्रष्ट अफसर ही हो सकते हैं। और इस कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार ने अब तक कोई सर्जिकल स्ट्राइक भी नहीं की है। 

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 2004-05 से 2014-15 के बीच नेशनल और रीजनल पार्टियों को 11, 367.34 करोड़ रुपए की इनकम हुई। पॉलिटिकल पार्टियों को ज्ञात स्रोतों से हुई कमाई का आंकड़ा इस अवधि में 1,835.63, जो कि टोटल इनकम का मात्र 16% है। अन्य ज्ञात स्रोतों से 11 साल के दौरान पॉलिटिकल पार्टियों को 1,698.73 करोड़ रुपए मिले, जो कि टोटल इनकम का 15% है। 

अज्ञात स्रोतों से फंडिंग में बीजेपी-कांग्रेस सबसे आगे
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, "इन 11 सालों में 
कांग्रेस की टोटल फंडिंग का 3,323.39 करोड़ रुपए यानी 83% अज्ञात स्रोतों से मिला है।
बीजेपी की टोटल फंडिंग का 65% यानी 2,125.91 करोड़ रु. अज्ञात स्रोतों से मिला है।
सपा की टोटल इनकम का 94% यानी 766.27 करोड़ रु. अज्ञात स्रोतों से आया है। 
शिरोमणि अकाली दल में ये आंकड़ा 86% यानी करीब 88 करोड़ रुपए है।"

अज्ञात स्रोतों से रीजनल पार्टियों की फंडिंग 652% बढ़ी
ADR की रिपोर्ट बताती है कि 11 साल के दौरान नेशनल पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से होने वाली फंडिंग में 313% का इजाफा हुआ है। 2004-05 में ये 274.13 करोड़ रुपए थी,जो कि 2014-15 के दौरान 1130.92 करोड़ रु. तक पहुंच गई। रीजनल पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से होने वाली फंडिंग में 11 साल में 652% का इजाफा हुआ है। 2004-05 में ये 37.39 करोड़ रुपए थी, जो 2014-15 में 281 करोड़ तक पहुंच गई।

2000 गुना से ज्यादा बढ़ी BSP की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है, जो कि इन 11 सालों के दौरान यही डिक्लेयर करती आई है कि उसे 20,000 रुपए से ऊपर एक भी डोनेशन नहीं मिली। इन 11 सालों में बीएसपी की फंडिंग 2057 गुना बढ़ी है। 2004-05 में बीएसपी की फंडिंग 5.19 करोड़ थी, जो कि 2014-15 तक 111.96 करोड़ तक पहुंच गई। इस अवधि में रीजनल पार्टियों को 2089.04 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला। इनमें एसपी 8.19 करोड़ के साथ नंबर एक पर है। दूसरे नंबर पर डीएमके है, जिसे 203 करोड़ रुपए मिले। वहीं 11 साल के दौरान 165 करोड़ रुपए पाने वाली एआईएडीएमके इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!