---------

नोटबंदी के बाद भी नहीं जीत पाई कांग्रेस, यूपी जैसे हालात

BHOPAL | मप्र में कांग्रेस के यूपी जैसे हालात हो गए हैं। यदि कोई दूसरा क्षेत्रीय दल सक्रिय होता तो निश्चित रूप से दूसरे नंबर पर ही रहता। नोटबंदी के बाद उपजे तीव्र आक्रोश का फायदा भी कांग्रेस नहीं उठा पाई। यहां हुए तीन चुनावों में कांग्रेस बुरी तरह धूल चाटती नजर आ रही है। आज आए परिणामों में कांग्रेस की हार को सम्मानजनक हार भी नहीं कहा जा सकता। 

मध्य प्रदेश के हरदा, धार जिले के मांडू और अनूपपुर जिले में नगरीय निकाय चुनावों के लिए शनिवार को हुई मतगणन में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश के तीन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। 

हरदा में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र जैन ने कांग्रेस के हरिमोहन शर्मा को 12,990 वोटों से हराया।
सुरेंद्र जैन को 27,858 वोट और हरिमोहन शर्मा को 14,868 वोट मिले।
35 पार्षद वाली नगर पालिका में 30 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

धार जिले की मांडू नगर परिषद चुनाव में भाजपा की मालती गावर ने जीत दर्ज की।
मालती गावर ने कांग्रेस की लक्ष्मीबाई भाभर को 400 से अधिक मतों से हराया।
15 वार्ड में से 11 पर भाजपा उम्मीदवार और 3 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

अमरकंटक नगर परिषद पर भी भाजपा का कब्जा
भाजपा की प्रभा पनारिया ने कांग्रेस की अंकेश्वरी सिंह को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया।
बीजेपी की प्रभा पनारिया 1118 मतो से विजयी।
कांग्रेस की अंकेश्वरी सिंह को हराया, प्रभा को मिले 2263 मत और अंकरेश्वरी को मिले 1145 वोट।
बीजेपी के 11 पार्षद जीते, कांग्रेस के तीन और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });