
समाजवादी पार्टी में जो भी चल रहा है उससे मुलायम सिंह यादव बिल्कुल खुश नहीं हैं। उनके बयानों से ये साफ ज़ाहिर है कि वो अखिलेश के फैसलों से अभी भी नाराज़ हैं।
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव ने अब गठबंधन में फूट डालने का पूरा मन बना लिया है। इसी के चलते वो अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दे रहे हैं कि कांग्रेस को दी गई सीटों पर भी पर्चा भरें। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनकी निराशा का कारण ये है कि जिंदगी भर कांग्रेस के खिलाफ लड़ने वाली समाजवादी पार्टी अब साथ कैसे हैं।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श उनका पहले से ही चल रहा था। अब उन्होंने बागी तेवर अपना लिए हैं। बीते दिन के बयान ने हंगामा मचा दिया था और अब उन्होंने बेटे अखिलेश के साथ होने के बावजूद कांग्रेस के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है।