भोपाल में FB फ्रेंड के साथ घूमती मिलीं इटारसी की 4 लड़कियां

Bhopal Samachar
इटारसी। पुरानी इटारसी के सूखा सरोवर क्षेत्र के सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल से शनिवार को लापता हुई 10वीं क्लास की 4 छात्राओं को पुलिस ने भोपाल से बरामद कर लिया है। चारों लड़कियां नाबालिग है। जानकारी के अनुसार लड़कियां अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए भोपाल आई थीं। 

जॉब करना चाहती थी लड़कियां
पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि, वे घर से दूर रहकर पैसे कमाना चाहती थी। इस दौरान चारों में से एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर भोपाल के रहने वाले निक्की पटेल से हो गई। पिछले तीन महीनों से लड़की लगातार निक्की के संपर्क में थी। लड़की ने निक्की के बारे में अपनी सहेलियों को बताया था।

सहेली के घर बदले थे पकड़े
सभी लड़कियां घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थी। सभी ने अपनी एक सहेली के घर कपड़े बदले और भोपाल की ट्रेन में बैठकर भोपाल पहुंच गई। भोपाल में सभी लड़कियां लड़के के घर पर ही रुकीं। इस दौरान लड़के ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लड़कियों को भोपाल के एक मॉल में घुमाया और फिल्म दिखाई।

सरगर्मी से की जा रही थी लड़कियों की तलाश
इधर, लड़कियों के गायब होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी, वहीं पुलिस ने भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सिटी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी लड़कियों को भोपाल की ट्रेन में सवार होते हुए देखा गया था। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम देर रात को ही भोपाल के लिए रवाना कर दी गई थी। सघन जांच के दौरान रविवार सुबह लड़कियों को भोपाल स्टेशन से बरामद कर इटारसी लाया गया।

लड़के ने कहा सिर्फ दोस्ती ही थी
थाने में लड़कियों एवं युवक से पूछताछ की गई। पूछताछ में लड़के ने बताया कि चारों में से एक लड़की मेरी फेसबुक फ्रेंड है। उसने मुझसे कहा था कि वह सहेलियों के साथ भोपाल घूमना चाहती है। इसीलिए मैंने सभी को भोपाल आने के कहा था। इस बीच लड़कियों के साथ उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। वहीं, लड़कियों का कहना है कि वे नौकरी सर्च करने व भोपाल घूमने के इरादे से घर से भागी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कूल जाने का कहकर निकली थी छात्राएं
शनिवार शाम तक छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो पीपल मोहल्ला और पुरानी इटारसी क्षेत्र में सनसनी फैली है। रात 10 बजे परिजनों ने सिटी थाने मे शिकायत दर्ज कराई थी। रात 12 बजे तक चारों का न फोन लगा और न कोई खबर मिली थी। पुलिस के अनुसार लापता चार छात्राओं में दो छात्राएं सगी बहनें हैं। दोनों पीपल मोहल्ला क्षेत्र में रहती हैं, जबकि दो अन्य छात्राएं दीवान कॉलोनी और पुरानी इटारसी के एक इलाके की हैं। चारों छात्राएं शनिवार सुबह 10:30 बजे घर से स्कूल जाने का कहकर निकली थीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!