विद्यार्थी पंचायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी | HELP LINE FOR VIDHYARTHI PANCHAYAT

1 minute read
BHOPAL NEWS |  मुख्यमंत्री निवास पर 12 जनवरी को होने वाले विद्यार्थी पंचायत के लिए कंट्रोल रूम चालू हो गया है। यह कंट्रोल रूप 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम संचालनालय उच्च शिक्षा में बना है। इसमें प्रोफेसरों की ड्यूटी आदेश भी जारी हो गए हैं। कंट्रोल रूम पर फोन नंबर 0755- 2559980 और 2558258 पर संपर्क किया जा सकता है। 

आधिकारिक तौर पर दी गयी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निवास पर 12 जनवरी को सुबह 11 बजे विद्यार्थी पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर से विद्यार्थी जमा होंगे।  मुख्यमंत्री ने विद्यार्थी पंचायत की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंचायत में आने वाले विद्यार्थियों को कोई कठिनाई नहीं होना चाहिये।

विद्यार्थी पंचायत में चौहान छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं और सुझाव जानेंगे।  प्रदेश के प्रत्येक जिले से 50 विद्यार्थी एवं भोपाल के 800 विद्यार्थी पंचायत में शामिल होंगे। पंचायत में प्रत्येक जिले से 25 स्कूली एवं 25 उच्च शिक्षा विद्यार्थी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });