मुलायम सिंह यादव घर में नजरबंद कर लिए गए | MULAYAM SINGH YADAV HOUSE ARREST

Bhopal Samachar
लखनऊ। 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव घर में नजरबंद कर लिए गए हैं। उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। जल्द से जल्द उनकी सुरक्षा का प्रबंध किया जाए'। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर यह जानकारी लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने दी है।

सुनील सिंह ने राजनाथ सिंह से मांग की है कि मुलायम सिंह की सुरक्षा में तैनात सारे सुरक्षाकर्मी बदले जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सुनील सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सुनील सिंह ने लिखा है कि यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को नजरबंद कर लिया है। 

सुनील सिंह ने इसका कारण भी बताया है। सुनील सिंह ने लिखा है कि बेटे से परेशान मुलायम लोकदल ज्वाइन करने जा रहे थे। इसके लिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले थे, पर अखिलेश यादव ने उन्हें नजरबंद कर लिया। इस पत्र के बाद लखनऊ में हलचल मच गई है। हालांकि इस पत्र पर गृह मंत्रालय का क्या रुख है। यह अभी साफ नहीं हो सका है।

सुनील सिंह ने पत्र में लिखा है कि उन्हें किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सुनील सिंह ने केंद्र सरकार से मुलायम सिंह की सुरक्षा में लगे सारे स्टॉफ को बदलने की मांग की है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!