
जानकारी के मुताबिक करीब 6 महीने पहले 21 वर्षीय युवक ने पड़ौस में रहने वाली 9 साल की मासूम लड़की को अपने घर बुलाया और बहाने से अश्लील फिल्म दिखाई। फिर यह सिलसिला आए दिन चलने लगा। इस दौरान वो लड़की के साथ अश्लील हरकतें भी करने लगा। करीब 4 महीने पहले उसने लड़की के साथ रेप किया। पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो सबको बता देगा कि लेपटॉप पे वो क्या क्या देखती है।
डरी सहमी पीड़िता ने किसी से कुछ नहीं कहा। इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई और वह लगभग हर रोज उसे बुलाने लगा। रेप का सिलसिला लगातार जारी था। इसी दौरान इसकी भनक पीड़िता के परिवार जनों को लग गई। मामला पुलिस के पास तक पहुंचा। मेडिकल कराया तो कई बार रेप होना प्रमाणित हुआ। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।