अमेरिका में भारतीय नागरिकों फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

नई दिल्ली। ट्रंप के भड़काऊ बयान और कार्रवाईयों के बाद अब अमेरिका में भारतीय नागरिकों पर जानलेवा हमले शुरू हो गए हैं। कंसास में एक रिटायर्ड नौसेना फौजी ने भारत के नागरिकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस हमले में एक इंजीनियर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हमलावर जोर जोर से चिल्ला रहा था कि 'तुम मेरे देश से बाहर जाओ।'

घटना बुधवार रात की है। हमले में मारे गए श्रीनिवास कुंचूभोटला हैदराबाद के रहने वाले हैं। इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोलीबारी में घायल हुए दूसरे भारतीय व्यक्ति की पहचान आलोक मदसानी जबकि एक अन्य ईआन ग्रीलट भी घायल हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर की पहचान 51 वर्षीय ऐडम पुरिनटॉन के तौर पर हुई है। वह अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है। हमलावर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा था। जब बार कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

सुषमा स्वराज ने घटना पर दुख जताया 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीडि़त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ने अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सरना से बात की, जिसमें राजदूत ने बताया कि दो भारतीय अधिकारी कंसास पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीटर पर बताया कि इस घटना में घायल भारतीय आलोक मदसानी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पीडि़तों को हर संभव मदद की जाएगी।

शव भारत लाने की होगी व्यवस्थाः विदेश मंत्रालय
इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका में भारतीस दूतावास के दो अधिकारी आरडी जोशी और हरपाल सिंह कंसास गए हैं। वे दोनों मारे गए भारतीय श्रीनिवास का शव स्वदेश लाने की व्यवस्था भी करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
$("#merobloggingtips-before-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#before-ad")) }), $("#merobloggingtips-after-ad .widget").each(function () { var e = $(this); e.length && e.appendTo($("#after-ad")) });