
महिला IAS का नाम सोनिया मीणा है। वो फिलहाल जिला छतरपुर में राजनगर की SDM हैं। बुधवार को सोनिया खदानों की चेकिंग पर निकलीं। शाम 4 बजे वो लौट रहीं थीं। इसी दौरान बमीठा थाने से कुछ दूरी पर उन्हें रेत से भरा ट्रैक्टर जाते दिखा। सोनिया ने ट्रैक्टर रुकवाया। पूछताछ के बाद उसे थाने ले जाने को कहा। ट्रैक्टर पर एक नगर सेवक भगवंत सिंह को बिठा दिया।
ड्राइवर ने तानी SDM पर रायफल
SDM ने जैसे ही नगर सेवक ट्रैक्टर पर बिठाया, ड्राइवर अर्जुन सिंह बुंदेला ने फौरन SDM पर रायफल तान दी। उसने इस दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। नगर सेवक को उतार दिया और ट्रैक्टर लेकर चला गया। घटना के बाद SDM थाने पहुंचीं। मामले की जानकारी मिलते ही TI एसपी सिंह सिसौदिया, SDOP इसरार अंसारी थाने पहुंचे। नगर सेवक ने कहा कि उनके पास हथियार नहीं थे, इसलिए वो कुछ नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाद में सोनिया ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने और उसका लाइसेंस दर्ज करने का ऑर्डर दिया।
छतरपुर SP ने क्या कहा?
छतरपुर के SP ललित शाक्यवार ने कहा- SDM को धमकाने और अभद्रता का मामला सामने आया है। FIR दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।