वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट से बेरोजगारी मिटा देंगे: राहुल गांधी @ UP ELECTION

1 minute read
नई दिल्ली। बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है। नोटबंदी के चलते मोदी सरकार ने तय किया है कि वो इस साल सरकारी भर्तियां नहीं करेगी। इधर हाथरस में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी दूर भगाने के अपने प्लान का खुलासा किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट का नारा दिया और कहा कि इससे वास्तविकता में बेरोजगारी का हल निकलेगा। किसानों को भी उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।

स्वदेशी की वकालत की, मेड इन चाइना पर हमला
उन्होंने कहा प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने पर सबसे ज्यादा जोर उद्योगों की स्थापना पर होगा। जिस जिले की जो चीज प्रसिद्ध है वहां उसी को बढ़ावा देने वाले उद्योग स्थापित किए जाएंगे। देश-विदेश में मेड इन चाइना को भुलाया जाएगा और मेड इन यूपी को उभारा जाएगा।

50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नोटबंदी
इसके बाद उनके भाषण का केंद्र रही नोटबंदी। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। साफ कहा कि नोटबंदी के पीछे का उद्देश्य खुद मोदी को नहीं पता। उन्होंने तो बस देश के पचास पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह यह निर्णय लिया। चूकि उनका छह लाख करोड़ का कर्जा माफ करने से बैंकें खाली हो गई थीं, सो नोटबंदी के बहाने उन्हें भरवाया। इसके पीछे उन्होंने देश के सवा करोड़ लोगों की भी फिक्र नहीं की। उन्हें न सिर्फ लाइन में लगाया, संकट में भी डाल दिया। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पूरी ताकत से मोहर लगाई और कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं में जोश पैदा हुआ है। यही जोश अखिलेश को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ले जाएगा। RAHUL GANDHI | NOTBANDI | BANARAS | STATEMENT | EMPLOYMENT | SWADESHI | 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!