
इन कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान नगर निगम उज्जैन के माध्यम से किया जाना है और कर्मचारियों की सूची भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई है। मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सुरेश गर्ग, विजय रघुवंशी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, विजय मिश्रा, रविकांत बरोलिया आदि ने मांग की है कि सिंहस्थ में सेवा देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को अविलंब रूपये 5000 मानदेय की राशि का भुगतान किया जाये।
बता दें कि सिंहस्थ के दौरान ड्यूटी करने वाले दूसरे विभागों के कर्मचारियों को अवार्ड और सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। कुंभ मेले के दौरान मप्र के सभी जिलों से कर्मचारी बुलाए गए थे। कर्मचारियों ने विषम परिस्थितियों में भी बिना सवाल उठाए लगातार काम किया।