
कहा जाता है कि इस शहर के कुछ लोगों ने शहर के देवता, जिन्हें मंकी गॉड कहा जाता था, उनका अपमान कर दिया था। ऐसे में इस देवता ने शहर को श्राप दे दिया जिससे इस शहर में रहने वाले सभी लोग एक ही रात में गायब हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं पूरा का पूरा शहर उस रात गायब हो गया। वहां पर न कोई व्यक्ति बचा और न ही कोई इमारत। ये घटना सच में होश उड़ाने वाली थी।
आपको बता दें कि 600 साल पुरानी इस कहानी के बारे में ये भी कहा जाता है कि जो भी इस शहर को ढूंढने की कोशिश करता है उसे एक रहस्यमयी बीमारी हो जाती है। इस बीमारी में उस व्यक्ति के शरीर को कीड़े खाने लगते थे।