
इनदिनों सुनील शेट्टी अपने दोनों बच्चों के करियर सेट करने में व्यस्त रहे हैं। सुनील शेट्टी खुद ही बहुत बड़े एक्टर रहे हैं। लेकिन, सर से पिता का साया उठना तो किसी भी बेटे के लिए बेहद दुःख की घड़ी होती है। एक बात चीत में सुनील शेट्टी ने बताया था कि कभी उनके पिता रेस्तरां में प्लेट धोया करते थे। वाकई जिस गरीबी से एक ऐसे पिता ने सुनील शेट्टी जैसे बेटे ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को काबिल बना दिया इस पर कोई भी संतान गर्व ही करेगी। ऐसे ही लोगों ने अपनी हिम्मत और लगन से सजायी है ये दुनिया।
ख़बर है कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। इस खबर के साथ बॉलीवुड में शोक का वातावरण है। कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।