
शनिवार रात करीब 9 बजे उनका शव मनोरमागंज स्थित कांता अपार्टमेंट की छत पर पड़ा मिला। मौके पर नींद और जहर के रेपर पड़े हुए थे। बेटे कपिल ने पुलिस को बताया पिता दोपहर करीब 3 बजे घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल भी बंद हो गया। मल्टी में ही रहने वाला बीएससी छात्र सौरभ पटेल छत पर गया तो शव पड़ा मिला।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं बहू सोनल से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी जेब में सुसाइड नोट रखा हुआ है, जिसे पुलिस और मीडिया को बता दें। मेरी मौत के बाद पत्नी शोभा को किसी प्रकार की परेशान न हो। मकान और रुपए भी पत्नी को मिलना चाहिए। सोनल जैसी बहू किसी को नहीं मिले। वह मुझे और शोभा को परेशान करती है। उसे सिर्फ पैसा और मकान चाहिए। उसने कभी घर को घर नहीं समझा। घर में दादागिरी करती है। कपिल (बेटा) को भी कुछ नहीं समझती। उससे परेशान होकर मैं बीमार रहने लगा हूं। हाथ-पैर जोड़ने के बाद भी बाबू (पौता) से बात नहीं करने देती। मेरी मौत के बाद बैंक में जमा रुपए और मकान पर पत्नी का अधिकार रहेगा।