
गैस की समस्या से निजात
जिन्हें निरंतर गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। यह कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसके कारण व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।
लू से बचाता है
कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। दिन में कई बार पन्ना पीएं तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।
शुगर लेवल कम करता है
जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें भी कच्चा आम खाना चाहिए। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।