
कहने का आशय यह है जो जुल्म करता है वो समूल ख़त्म हो जाता है। और जो लोगो की रक्षा के लिये खुद का बलिदान करता है उनका वंश बढ़ता है वो समृद्ध होते है जैसे सिख धर्म। मुगल लोगो का मंगल नीच का तथा सिखों का मंगल उच्च का। सिखों ने निर्दोष लोगो कॊ जुल्म से बचाने के लिये लड़ाई की तथा कुर्बानी दी।
सभी राशि के लिये परिणाम इस प्रकार रहेंगे
मेष*-शुभ समय मान बडेगा।सोचें हुए कार्यों मॆ सफलता मिलेगी।शत्रु परास्त होंगे।शुभ समय का लाभ लें।
वृषभ*-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध व तेजी से वाहन चालन से बचें। अग्नि व विधुत से सावधान रहें।
मिथुन*--वाणी संयम रखें।आमदनी के स्त्रौत्र अच्छा लाभ देंगे।शत्रु परास्त होंगे।धन योग उत्तम।
*कर्क*-श्रेष्ठ समय सफलता प्राप्त होगी।कर्मक्षेत्र मॆ मान तथा अवसरों मॆ वृध्दि।समय का लाभ लें।
*सिंह*-भाग्य साथ देगा।सामाजिक क्षेत्र मॆ सफलता मिलेगी।अधिकार वृद्धि के योग।
*कन्या*-अशुभ समय सावधान रहें।व्यर्थ का पंगा न लें।क्रोध कॊ पीना सीखेंगे तो लाभ मिलेगा।
*तुला*-व्यापार मॆ उन्नति के योग।धन वृध्दि होगी।सहयोगी अच्छा लाभ देंगे।
*वृश्चिक*-शुभ समय शत्रु पस्त होंगे।समस्या का निराकरण मिलेगा।प्रतियोगी कार्यों से लाभ का योग।
*धनु*-शुभ समय,शिक्षा मॆ सफलता का योग।महत्वपूर्ण क्षेत्रों मॆ चयन का योग।
*मकर*-भूमि भवन सम्बन्धी कार्यों से लाभ का योग।सामाजिक कार्यों मॆ लाभ मिलेगा।
*कुम्भ*-साहस व हिम्मत मॆ वृद्धि होगी।यात्रा आदि से लाभ मिलेगा।शुभ समय।
*मीन*-धन योग प्रबल।भूमि के कार्यों मॆ लाभ।वाणी संयम रखें।
मंगल से बचने के लिए क्या करें
पीड़ित व्यक्ति को लाल रंग का बैल दान करना चाहिए। लाल रंग का वस्त्र, सोना, तांबा, मसूर दाल, बताशा, मीठी रोटी का दान देना चाहिए। मंगल से सम्बन्धित रत्न दान देने से भी पीड़ित मंगल के दुष्प्रभाव में कमी आती है। मंगल ग्रह की दशा में सुधार हेतु दान देने के लिए मंगलवार का दिन और दोपहर का समय सबसे उपयुक्त होता है।
जिनका मंगल पीड़ित है उन्हें मंगलवार के दिन व्रत करना चाहिए और ब्राह्मण अथवा किसी गरीब व्यक्ति को भर पेट भोजन कराना चाहिए। मंगल पीड़ित व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 10 से 15 मिनट ध्यान करना उत्तम रहता है। मंगल पीड़ित व्यक्ति में धैर्य की कमी होती है, अत: धैर्य बनाये रखने का अभ्यास करना चाहिए एवं छोटे भाई बहनों का ख्याल रखना चाहिए।
लाल कपड़े में सौंफ बाँधकर अपने शयनकक्ष में रखनी चाहिए।
ऐसा व्यक्ति जब भी अपना घर बनवाये तो उसे घर में लाल पत्थर अवश्य लगवाना चाहिए।
बन्धुजनों को मिष्ठान्न का सेवन कराने से भी मंगल शुभ बनता है।
लाल वस्त्र ले कर उसमें दो मुठ्ठी मसूर की दाल बाँधकर मंगलवार के दिन किसी भिखारी को दान करनी चाहिए।
मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिन्दूर ले कर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए।
बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए।
अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
मंगल के दुष्प्रभाव निवारण के लिए किए जा रहे टोटकों हेतु मंगलवार का दिन, मंगल के नक्षत्र (मृगशिरा, चित्रा, धनिष्ठा) तथा मंगल की होरा में अधिक शुभ होते हैं।
क्या न करें
आपका मंगल अगर पीड़ित है तो आपको अपने क्रोध नहीं करना चाहिए। अपने आप पर नियंत्रण नहीं खोना चाहिए। किसी भी चीज़ में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए और भौतिकता में लिप्त नहीं होना चाहिए।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"*
9893280184