
यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनता का बहुत-बहुत आभार। यह ऐतिहासिक विजय आपके सपनों को साकार करेगी। शिवराज ने मीडिया से यह भी कहा कि गठबंधन तिनके की तरह उड़ गया। उत्तरप्रदेश का जनादेश अभूतपूर्व है, यह मोदी मैजिक है। शिवराज ने कहा कि उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते अमित शाह की हर मुद्दे पर गहराई से विचार कर आगे बढ़ने की रणनीति सफल रही है।
कांग्रेस ने ईवीएम पर उठाए सवाल
मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पहले 2013 के इलेक्शन में भी कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उत्तरप्रदेश के चुनाव में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख दांव पर लगी थी। इससे मशीनों से छेड़छाड़ कर मनमाना परिणाम निकाला गया।