
वह पीथमपर स्थित महेन्द्रा कंपनी के शोरूम में काम करता है। रविवार सुबह 10 बजे वह सफेद रंग की कार (एमपी-04-ईएस-6452) से गुमाश्ता नगर पहुंचा। थोड़ी देर बाद उसने अपनी कार वैष्णव कॉलेज के सामने लगा दी। इस दौरान गुमाश्ता नगर की 9वीं की एक छात्रा मंदिर दर्शन कर लौट रही थी। आरोपी ने पहले उसे कुछ कहा, लेकिन लड़की सुन नही पाई।
वह जैसे ही कार के पास आई तो आरोपी ने दरवाजा खोला और लड़की का मुंह दबा दिया। फिर उसे कार में डालने लगा। लड़की ने बहादुरी दिखाई और युवक को धक्का देकर चीखने लगी। उसने आरोपी को काटा और धक्का देकर भागी। घटना के वक्त राहगिरों ने भी शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भागा। हांलाकि लोगों ने कार का नंबर देख लिया था तो पुलिस को सूचना दे दी।
वायरलेस सेट पर प्रसारण हुआ तो चंदननगर और छत्रीपुरा थाने की पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी को महू नाका स्थित वाइन शॉप के पास दबोच लिया। उसे थाने लाए। हालांकि लड़की काफी डरी हुई थी और घर जाकर उसने परिजन को जानकारी दी। दोपहर बाद लड़की ने थाने जाकर केस दर्ज करवाया। आरोपी काफी नशे में था। उसका कहना है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड समझ रहा था। हांलाकि पुलिस का कहना है कि वह झूठ बोल रहा है। वह लड़की का किडनेप करना चाहता था।