
एसएम कृष्णा ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कर्नाटक से अनंत कुमार एवं आर अशोक समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी ज्वॉइन कर ली। कृष्णा 15 मार्च को भाजपा में शामिल होने वाले थे लेकिन अपनी बहन की मृत्यु के चलते उन्हें इसे टालना पड़ा था।
29 जनवरी को दिया था इस्तीफा
कृष्णा (84) ने कांग्रेस से 29 जनवरी को इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि पार्टी इस बारे में भ्रम की स्थिति में है कि उसे जन नेताओं की जरूरत है या नहीं। कृष्णा 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे। वह देश के विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं।
कृष्णा साल 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री, संप्रग के दूसरे कार्यकाल में 2009 से 2012 तक विदेश मंत्री और साल 2005 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।