![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgEDRmYRl9u6YxIy6d8P1iVZUhhWn6AEfceZE4JLG7euZeoYbQFQQjrOurAX-dWHw3JGexx-XO91y4nUK3LDlFiXq2e_ZMM-WSRkd-jm5XRZrUVnWRUDbNQlu7bsYJYy1HVb1oYduxP1s8/s1600/55.png)
मां भगवती सिंह की सवारी करती है, इसलिए मॉ दुर्गा की पूजा करने के साथ ही सिंह का भी पूजन अर्चन करें।
मनोकामना सि़द्ध करने के लिए पूरे नौ दिन तक नित्य एक नारियल जल में प्रवाहित करें।
पूजन स्थान में दक्षिणावर्ती शंख में जल रखकर नित्य पूजन करें।
नौ देवियों में स्कन्दत माता की विशेष आराधना करनी चाहिए जिससे वाहन की प्राप्ति होती है। क्योंकि इस देवी की चार भूजायें है। इनकी गोद में स्कंद है, नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है, बॉयी तरफ उपर वाली भूजा वरमुद्रा में है। इनकी उपासना से इच्छायें पूरी होती है।
निम्न मंत्र
सिंहासनगता नित्यं पद्याश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।
की 2 माला रोज करने से मनोकामना पूर्ण होगी।
नौवें दिन मॉ सिद्धिदात्री की आराधना करने लौकिक इच्छाओं की पूर्ति होती।
नौं दिनों तक नित्य नौ वर्ष से कम आयु की 9 कन्याओं को मीठा भोजन कराने से वाहन की प्राप्ति हेाती है।
जिस प्रकार के वाहन प्राप्ति की इच्छा हो, उसकी आकृति भोजपत्र पर अनार की कलम और लाल चन्दन व केसर की स्याही से बना लें। उसके पश्चात उस भोजपत्र को मॉ दुर्गा के समक्ष रख दें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होगी।
ऊं दुं दुर्गायै नमः का जाप करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
ह्रीं दुं दुर्गायै नमः का नित्य नौ दिन तक दो माला जाप करने से मन वांछित फल की प्राप्ति होती है।