
इंसान जैसी शक्ल सूरत और ढांचा लिए एक बच्चा पैदा हुआ तो लोग हैरान हो गए क्योंकि ये बच्चा एक भैंस का था। दूर-दूर से लोग इसे देखने आने लगे। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही ये बच्चा मर गया लेकिन लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा कैसे हो गया।
इकट्ठा हुए लोगों ने दुआएं की, हाथ जोड़े कि ये बच्चा बच जाए लेकिन दुर्भाग्यवश ये बच्चा बच न सका। जुटे हुए लोगों ने उस बच्चे के मरने के बाद बेबी पाउडर से उसकी मालिश की और उसे दफनाने के लिए ले गए।