
मिली जानकारी के अनुसार टीकमगढ थाना कोतवाली चौकी खिरिया नाका में पदस्थ प्रधान आरक्षक लल्लूराम यादव 55 बर्ष ने ड्यूटी के दौरान अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस राईफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। गोली दायी ओर कनपटी को स्पर्श करती हुई। निकल गई, खून से लथ पथ मौजूद पुलिस स्टाफ ने जैसे ही देखा उसी समय आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत होने झॉसी मेडीकल में भर्ती कराया गया है। खबर ऐसी आ रही है। कि झॉसी मेडीकल में इलाज चल रहा है। और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश बंजारा का कहना कि प्रधान आरक्षक लल्लूराम यादव 55 बर्ष ने ड्यूटी के दौरान गोली मारकर क्यो जान देनी चाही। पूर्ण स्वास्थ होने पर आरक्षक के बयान लिये जायेगे। फिलहाल आरक्षक का मेडीकल झॉसी में इलाज चल रहा है। खतरे बाहर है। पूर्ण स्वास्थ होने पर बयान लिये जायेगे।