
अपना ख्याल रखें
अच्छी तरह से तैयार की गईं महिलाएं हमेशा पुरुषों को आकर्षित करतीं हैं। इसका महत्व हजारों साल पहले से बना हुआ है। 'अच्छी तरह से तैयार महिला' से क्या तात्पर्य है। ऐसी महिला जो नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। क्योंकि महिला का पूरी तरह से स्वस्थ रहना सबसे अनिवार्य है। यदि वो स्वस्थ नहीं है तो वो किसी भी स्थान पर 100 प्रतिशत उपस्थित नहीं रह सकती। उसकी 100 प्रतिशत उपस्थिति ही उसे आकर्षक बनाने में मदद करती है। इसके अलावा उसे अपनी त्वचा और बालों का ध्यान रखना चाहिए। उन्हे मौसम और दूसरे प्रकार के हमलों से बचाएं।
स्त्रीत्व को जागृत रखें

सुगंध
हो सकता है आपको यह चौंकाने वाला लगे परंतु पुरुष सुंगध के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। अच्छा चुना गया परफ्यूम जो आपके पहुंचने से पहले आपका अहसास कराए और आने जाने के बाद भी अहसास को बनाए रखे। आपके मनचाहे पुरुष के दिल में आपके लिए जगह बना देता है।
आपकी आवाज

आपका अनुभव
आपका आत्मविश्वास किसी को भी आपके प्रति आकर्षित कर सकता है। ऐसी महिलाएं हमेशा जानतीं हैं कि वो क्या चाहतीं हैं और उनका साथी उन्हे क्या दे सकता है। वो अपनी क्षमताओं में विश्वास रखती हैं। पुरुष, महिला साथी के आत्मविश्वास से काफी प्रभावित होते हैं। क्योंकि वो हमेशा एक समान यौन सार्थी की तलाश में होते हैं।
आपकी नेचुरलनेस

बातचीत में दिलचस्पी
हर कोई अपने बारे में बात करना पसंद करता है। यदि आप उसे नाम से बुलाएं तो उसे अच्छा लगता है। एक पुरुष के साथ बातचीत करते समय इसे ध्यान रखना चाहिए। आपकी आवाज, बातचीत करने और उनकी बात सुनने की क्षमता यहां बहुत महत्वपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति पर अपनी छाप छोड़ने के लिए उसकी बात को ध्यान से सुनना और पॉजिटिव रिस्पांस करने की कला में आपको निपुण होना चाहिए। पुरुष उन महिलाओं को जल्दी से प्यार करने लगते हैं, जो उनकी बात को ध्यान से सुनती हो।
एक महिला को एक रहस्य, एक करिश्मा और खुद के आकर्षण व अनियंत्रितता में आत्मविश्वास होना चाहिए। एक महिला को सबसे पहले अपने आप से प्यार करना चाहिए और खुद को एक स्त्री की तरह महसूस करना चाहिए। यह निश्चित रूप से उसके स्वरूप और शैली को प्रभावित करता है। ऐसी महिलाएं जीवन और दूसरे लोगों के लिए सकारात्मक और आशावादी उदाहरण प्रस्तुत करतीं हैं। इसी के चलते वो मनचाहे पुरुष को गंभीरता पूर्वक अपने लिए आकर्षित कर पातीं हैं।
इस लेख को उपलब्ध कराने के लिए Marry Brides के दोस्तों का धन्यवाद।