
कंपनी ने यह दावा किया है कि इसके जरिये आप 3D में उड़ने का अनुभव कर सकते है। गूगल अर्थ VR के नए फीचर का इस्तेमाल करके लोग अपनी मनपसंद जगह चुन सकते हैं, लेकिन उसके लिए यूजर उस स्थान का पता या नाम जानते हों। गूगल अर्थ VR के प्रोडक्ट मैनेजर ने एक ब्लॉग में कहा है कि, लोग उन स्थानों के बारे में जानने के लिए ज्यादा इच्छुक होते है, जो जगह उनकी मनपसंद होती हैं। फिर चाहे वह बचपन का घर हो या छुट्टी मनाने का पसंदीदा स्थान।
किम ने बताया, इसके लिए यूजर को उस स्थान का नाम डालना होगा जिसकी वो 3D हेडसेट के जरिये सैर करना चाहते हैं। गूगल अर्थ VR पर उपलब्ध 27 चुनिंदा स्थानों पर भी जा सकते हैं। इनमें अर्जेंटीना का पेरीतो मोरेनो और दक्षिण अफ्रीका का टेबल माउंटेन शामिल है।