
राज्य शासन द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी को 7वाँ वेतनमान शीघ्र भुगतान किया जाना है। इसके लिये वेतन निर्धारण की आवश्यकता होगी। कहा गया है कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा-पुस्तिका ऑनलाइन आई.एफ.एम.आई.एस. के अन्तर्गत कार्यालय प्रमुख द्वारा अपलोड की जाये। यह जानकारी अनिवार्य रूप से 15 अप्रैल 2017 तक संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा को भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये। इसके बाद ही वेतन निर्धारण की जानकारी संबंधित को ऑनलाइन ही भेजी जायेगी।
वित्त विभाग ने IFMIS की कार्य प्रक्रिया में आने वाली कठिनाई के लिये टाटा कन्सल्टेंसी सर्विस के हेल्प डेस्क नं. 18001028244 पर सम्पर्क करने के लिये कहा है। निर्देशों में कहा गया है सभी शासकीय कार्यालय वेतन आहरण से पहले वास्तविक कर्मचारियों की संख्या एवं पद संख्या का मिलान करना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की भिन्नता आने पर कोषालय से सम्पर्क किये जाने के लिये कहा गया है। कोषालय से किये जाने वाले समस्त पत्र व्यवहार IFMIS के अंतर्गत कोषालय के ई-मेल IFMIS.o50@mptreasury.gov.in पर ही भेजे जायें।