
अपने नए पति को हवालात में बंद देखकर उसे छुड़ाने में लिए महिला भी थाने में ही धरने पर बैठ गई और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। बीन टोला निवासी वीरेंद्र महतो को अपनी ही बहू उषा देवी से प्यार हो गया। दोनों कई वर्षों तक चोरी छुपे एक-दूसरे से मिलते रहे। प्यार परवान चढ़ने पर दोनों ने भागकर पूरणदेवी मंदिर में शादी रचा ली। इसकी भनक जैसे ही महिला के पति रविंद्र महतो को लगी उसने अपने चाचा के खिलाफ केनगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ससुर वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उसकी नई नवेली दुल्हन उसे छुड़ाने में लगी है। केनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि उषा देवी को केनगर पुलिस द्वारा 164 का बयान न्यायालय में दर्ज करा लिया गया है। फिलहाल उषा देवी गांव के ही एक महिला के साथ बेगमपुर बीन टोला गई हैं।