
अन्य तबादलों में रानी पासी संयुक्त कलेक्टर कटनी को उप सचिव लोकायुक्त भोपाल बनाया गया है। सुमेर सिंह मुजाल्दा संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर को भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी अलीराजपुर पोस्ट किया गया है। जानकी यादव डिप्टी कलेक्टर को भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी कुक्षी बनाया गया है।
सुनिल कुमार झा डिप्टी कलेक्टर रतलाम को भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी कुक्षी पोस्ट किया गया है। सुरज पाल सिंह संयुक्त कलेक्टर खरगौन को भू-अर्जन एवं पुनर्वास अधिकारी अलीराजपुर और महेश कुमार बमन्हा उपायुक्त भू अभिलेख उज्जैन को डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर बनाया गया है।