
एक स्पैनिश न्यूज साइट से बात करते हुए आलेहान्द्रो ने दुनिया से अनजान अपने देश उत्तर कोरिया को 'स्वप्नलोक' बताया। उन्होंने कहा, '(उत्तर कोरिया में) लोगों की जिंदगी सुरक्षित है। वे बहुत शांति से रहते हैं। हमारे यहां कोई सामाजिक संघर्ष नहीं है। लोग सड़कों पर नहीं सोते। यह जिंदगी जीने का एक दूसरा तरीका है जिसमें हम सब एक-दूसरे के सहयोग से काम करते हैं।'
आलेहान्द्रो पश्चिम से आने वाले पहले व्यक्ति हैं जिन्हें उत्तर कोरिया की नागरिकता दी गई। वहां मानवाधिकारों के हनन को लेकर पूछे गए सवालों को वह खारिज करते हैं और इसे ब्रिटेन व अमेरिका का प्रॉपेगैंडा बताते हैं।