भोपाल। राजधानी में एक पुलिस ने वाले सरेआम लड़की के अपहरण की कोशिश की लेकिन इसी वक्त एक जागरुक नागरिक ने अपने मोबाइल से इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। यह देख पुलिसवाला घबरा गया और लड़की को छोड़कर भाग गया लेकिन जाते जाते वो वीडियो बनाने वाले को धमकी भी दे गया है। मामला अरेरा कालोनी ई-3 का है। फैब इंडिया के सामने एक पुलिस आरक्षक एक लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अफसरों ने इस वीडियो को देखा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश लेने वाली पुलिस अब तक पुलिसवाले को पहचान नहीं पाई है। सोशल मीडिया के कई वाट्सग्रुप पर शुक्रवार सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है।
उसमें एक पुलिस आरक्षक मप्र पुलिस की वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। जो अरेरा कॉलोनी स्थित फैब इंडिया के सामने एक युवती से छेड़खानी कर जबरन हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लड़की धक्का देकर भाग रही है। लड़की संभ्रांत परिवार की लग रही है। जिस तरह से वो रिएक्ट कर रही है, लगता है वो पुलिसवाले को पहले से जानती थी।
आरोपी आरक्षक जब कुछ लोगों को वीडियो बनाते हुए देखता है तो वह मौके से भागने लगता है। जाते-जाते वह वीडियो बनाने वाले देख लेने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस अफसरों ने इस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद जांच के निर्देश दे दिए हैं।