देश को मोदी और योगी की जोड़ी पसंद है: महंत नृत्यगोपाल @ BHOPAL

Bhopal Samachar
भोपाल। राम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज ने कहा कि देश को मोदी और योगी की जोड़ी पसंद है। अब यही जोड़ी अयोध्या में राममंदिर भी बनाएगी। महंत नृत्यगोपाल दास यहां एक स्थानीय नेता द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि यज्ञ हमेशा देशहित में होते हैं। इसका एक लाभ आम नागरिकों को भी मिलता है। श्रीराम महायज्ञ का आयोजन करोंद स्थित रतन कॉलोनी मैदान में किया गया है। 

महंत नृत्यगोपाल ने राम मंदिर के सवाल पर कहा कि अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर बनेगा। वहीं, यूपी की राजनीति पर उन्होंने कहा कि यूपी को अब राहुल गांधी और अखिलेश यादव की नहीं, बल्कि योगी और मोदी की जोड़ी पसंद आ रही है। यही जोड़ी अयोध्या में मंदिर बनाएगी। याद दिला दें कि बीते रोज आई आरएसएस की सदस्यता रिपोर्ट के बाद कहा जा रहा है कि देश में योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। वो लोगों को सीधे प्रभावित कर रहे हैं और केवल यूपी ही नहीं देश भर को योगी से काफी उम्मीदें हैं। 

विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे एक स्थानीय नेता द्वारा आयोजित कराए गए श्रीराम महायज्ञ एवं सत्संग महोत्सव की गुरुवार को शुरुआत हुई। इस दौरान अयोध्या धाम से पधारे पूज्य संतश्री राजेश रामायणी, बाल विदुषी सुश्री आस्था व्यास तथा पूज्य संतश्री रामशरण रामायणीजी के प्रवचन भी हुए। राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य संतश्री नृत्यगोपाल दास जी के कृपापात्र श्री पागलबाबा ने भी सभी को अपने आशीर्वचन दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!