भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

Bhopal Samachar
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। माना जा रहा है कि अब भाजपा में जो भी नियुक्तियां चल रहीं हैं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर की जा रहीं हैं। रणवीर रावत ने जब से किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का पद संभाला है। वो काफी एक्टिव हो गए हैं एवं मध्यप्रदेश में किसान मोर्चा को मजबूत किया जा रहा है। 

प्रदेश पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष श्री दयाराम धाकड़ उज्जैन, श्री सुभाष सिंह पटेल बैतूल, श्री दर्शन सिंह चौधरी होशंगाबाद, श्री इंद्रशरण सिंह चौहान सीधी, श्री प्रेम पटेल इंदौर, श्री वीरेन्द्र राणा ग्वालियर, महामंत्री श्री कैलाश पाटीदार खंडवा, श्री विनोद सिंह जादौन ग्वालियर, मंत्री श्री निरंजन बिसेन बालाघाट, श्री कृष्णा यादव उज्जैन, श्री मानसिंह राजपूत राजगढ़, श्री देवेन्द्र नरवरिया भिंड, श्री शिवराज सिंह ठाकुर सागर, श्री अवनेन्द्र पटैरिया छतरपुर, 

कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्रनाथ चतुर्वेदी सिंगरौली, कार्यालय मंत्री श्री पदम् सिंह ठाकुर भोपाल, सह कार्यालय मंत्री श्री अशोक मीणा मुबारकपुर भोपाल, श्री हिम्मत दांगी मंदसौर, मीडिया प्रभारी श्री श्रीराम रघुवंशी विदिशा, सह मीडिया प्रभारी श्री अजय सिंह पटेल रीवा, श्री मुकेश तिवारी विदिशा को घोषित किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सूची बाद में जारी की जायेगी। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!