
टूट जाएगा शाही परिवार से रिश्ता
जापान के कई दशकों पुराने कानून के अनुसार, आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होता है। कोमुरो से विवाह के बाद माको भी एक आम नागरिक बन जाएंगी। माको से पहले उनकी बुआ और अकिहितो की इकलौती बेटी सायाको ने वर्ष 2005 में योशिकी कुरोदा से विवाह किया था। राजकुमारी माको शाही परिवार की पहली सदस्य हैं जिन्होंने विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है। वर्तमान में राजकुमारी एक म्यूजियम में शोधकर्ता हैं।
सार्वजनिक जिम्मेदारियों के लिए कम सदस्य
अकिहितो के चार ही पोते-पोतियां हैं जिनमें से तीन राजकुमारी हैं। वहीं, माको के आम नागरिक से विवाह पर परिवार के सदस्यों की संख्या लगातार कम हो रही हैं। इन पर सार्वजनिक गतिविधियों में हिस्सा लेने की जिम्मेदारी होती है। वहीं, 83 वर्षीय अकिहितो लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण पद से हटने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। नियम के अनुसार, यहां पद का वशंज भी एक राजकुमार ही होता है।