VYAPAM SCAM | शिवराज सिंह का नार्को टेस्ट कराओ: नेता प्रतिपक्ष

Bhopal Samachar
भोपाल। व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फंसाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। अब नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए शिवराज सिंह पर हमला किया है। उन्होंने मांग की है कि व्यापमं घोटाले में शिवराज सिंह का नार्को टेस्ट कराया जाए। ताकि सच्चाई सामने आए। 

अजय सिंह ने कहा मंत्री कहते है मुख्यमंत्री के बिना पत्ता नही हिल सकता तो ऐसे में क्या इस घोटाले में मुख्यमंत्री का रोल नही है। इसी मामले में शिक्षा मंत्री रहे लक्ष्मीकान्त निपटे हैं। खुद को मुख्यमंत्री पाक साफ कहें लेकिन व्यापम घोटाला उनसे अलग नही हो सकता। इस मामले में सीबीआई नार्को टेस्ट क्यों नहीं करवाती। नार्को टेस्ट होगा तो साफ़ होगा कि व्यापम मामला किसके कारण हुआ। उन्होंने कहा जब-जब मुख्यमंत्री को लगता है कि खतरे की बात है तो डायवर्शन करने लगते है। 

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का यह बयान सारे घटनाक्रम के एक दिन बाद आया है। इससे पहले भाजपा के मंत्रियों का एक दल सीबीआई आॅफिस जाकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर के लिए ज्ञापन दे चुका है। सोशल मीडिया पर भाजपा के एक्टिविस्टों ने व्यापमं घोटाले में शिवराज सिंह को निर्दोष और दिग्विजय सिंह को षडयंत्रकारी साबित कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी लचर रहा। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!