
आनंद किशोर ने बताया कि गणेश ने गलत तरीके से दाखिला लिया था। उसने परीक्षा फॉर्म में गलत जानकारियां दी थी। उन्होंने बताया कि गणेश ने 1990 में मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें बर्थ डेट 7 नवंबर 1975 बताई थी लेकिन इंटर की परीक्षा के समय उन्होंने अपना बर्थ डेट दो जून 1993 लिखवाई।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि गणेश का नाम टॉपर की लिस्ट से भी हटा दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने गणेश के कॉलेज के भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं, साथ ही कॉलेज की मान्यता को भी रद्द करने की संभावना जताई है।
नेहा होंगी अब नई टॉपर
गणेश का रिजल्ट स्थगित होने के बाद टॉपर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही नेहा कुमारी अब राज्य की नई टॉपर होगी। नेहा को 500 में से 407 मार्क्स मिले हैं। नेहा एलएनजीआरएस पीआरओ प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल राजनगर की छात्रा है।
42 साल के गणेश के हैं दो बच्चे
आनंद किशोर ने कहा कि रिजल्ट में बोर्ड की कोई चूक नहीं है, बल्कि बोर्ड को धोखे में रखा गया है। उन्होंने कहा गणेश की उम्र ज्यादा है। मूल्यांकन और परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। गणेश की वर्तमान उम्र 42 साल है और उसके दो बच्चे भी हैं।
टॉपर गणेश को 500 में मिले 413 अंक
> हिन्दी में 92% अंक
> संगीत में 83% अंक
> संगीत के प्रैक्टिकल में 92% अंक
> इतिहास में 80% अंक
> समाज शास्त्र में 80% अंक
> मनोविज्ञान में 59% अंक