
फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, हालांकि वीडियो में जिस भाषा में ये लोग बात कर रहे हैं उससे लग रहा है कि ये मामला पंजाब में किसी जगह का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का एक लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा है। इस लड़के के साथ दो लड़के और भी हैं, जिनमें से एक लड़का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा है। नीली टी शर्ट और काली लोवर पहना हुआ लड़का करीब 17-18 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा है। लड़की बार-बार चीख रही है, उसके सामने गिड़गिड़ा रही है कि भगवान के लिए उसे छोड़ दे लेकिन लड़का नहीं मानता है। ये लड़का उसको कसकर अपनी बाहों में पकड़ा हुआ है। कभी लड़की की सलवार उतारने की कोशिश करता है तो कभी उसके सीने पर हाथ फेरता है।
वीडियो में दिख रहा है कि इसके साथ कुछ और लोग हैं जो उससे पंजाबी भाषा में कुछ बोल रहे हैं। ये सारे लड़के भयंकर नशे में दिख रहे हैं। थोड़ी देर में नीली टीशर्ट वाला लड़का लड़की को जमीन पर लिटा देता है और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगता है। तभी वीडियो बना रहा लड़का उससे कुछ कहता है और वो लड़का उठ जाता है।
इस वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि इन जैसे लोगों को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा कि हम लोग सिर्फ फेसबुक पर इस घटना के लिए दुख जता सकता हैं लेकिन अफसोस कि हमें रहना तो ऐसे ही समाज में है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इससे पहले भी रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा चुका है।