
विकीपीडिया पर अरविंद केजरीवाल के पेज पर कई स्तर पर शरारत की गई। इसमें केजरीवाल के नाम से लेकर उनके पूर्वाधिकारी, उत्तराधिकारी, पद बहाल से लेकर सबका जिक्र किया गया था। उन्हें एक 'भारतीय सिनेमा आलोचक' कहा गया। साथ ही आम आदमी पार्टी को 'आम आमदनी पार्टी' लिखा है। केजरीवाल का कार्यकाल 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिखाया गया।
जोकपाल बिल लिखा
विकिपीडिया ने लिखा कि 49 दिन की सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि वो चुनावी वायदे के मुताबिक 'जोकपाल बिल' पारित नहीं करा सके। विकिपीडिया ने लिखा कि 2015 के चुनावों में उनकी पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया और वो दोबारा दिल्ली के मूर्खमंत्री पद पर आसीन हुए।