
उन्होंने कहा, कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में कहा गया है कि साल 2016 के चुनाव के बाद 1000 हेट क्राइम की घटनाएं बढ़ी हैं और यहां भारत में गौ रक्षक मुस्लिमों और दलितों के साथ अपराध कर हैं। बता दें कि यह कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आयोजित की थी। राज्य में अप्रैल 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान सिद्धरमैया ने कहा, एक अच्छा भारतीय मतलब है कि हमें असमानता को अनदेखा करना होगा। ऐसे बहुसंख्यकवाद को अस्वीकार करता हूं। यह संविधान की भावना को आहत करता है।
भारत में मोदी सरकार के सत्तारुढ़ होने के बाद से कुछ नई किस्म की हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है। गोरक्षा के नाम पर लोगों को बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है। गोमांस के नाम पर भीड़ का आतंक जारी है। कई बार तो राष्ट्रवाद के नाम पर भी नफरत भरी हिंसा को राजनैतिक शरण दी गई है।