![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh1WDqJ_M2FvDzhPoga7dW9Pxq4fO_u1doOjvCvvNKQCjeBCFR5rJOJD4iKvfFnhbS0Py8TFELHc65ibekM3XB125i75XbY9y0Uo-EFVU7093dIZlq1weI_dXNZ5JdnX6sN2Qn9sDx1r1Vs/s1600/1.png)
फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फिल्म 'दंगल' से ही जबरदस्त लोकप्रिय हुई फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग में बिजी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को बताया जा रहा है कि फातिमा के एक करीबी का कहना है, "फातिमा ने 'दंगल' के लिए काफी मेहनत की थी लेकिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए वो एकदम अलग तरह की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में उन्हें एक अलग तरह का एक्शन करना है, जो कि 'दंगल' से बिल्कुल अलग है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में फातिमा 18वीं सदी की एक महिला योद्धा का किरदर निभाती नजर आने वाली हैं। अपने किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाने के लिए फातिमा इन दिनों जमकर पसीना बहा रही हैं।
इसके लिए वो दिन में रनिंग, जम्पिंग के अलावा कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं।" फिल्म के लिए फातिमा जिस तरह से तैयारी कर रही हैं उससे साफ है कि वो आमिर खान के रास्ते पर चल रही हैं। आमिर खान भी अपने किरदार में जाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं।
इसीलिए तो उन्हें बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिष्ट कहा जाता है। फिल्म 'दंगल' में आमिर खान ने फातिमा के पिता और गुरु की भूमिका निभाई थी। फातिमा सना शेख ने हाल में ही ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ का पहला शेड्यूल खत्म किया है। जिसकी शूटिंग माल्टा में चल रही थी।