नई दिल्ली। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) से महिला कर्मचारी की यौन प्रताड़ना का घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक सीनियर अधिकारी अपनी जूनियर महिला कर्मचारी के साथ ना केवल अकेले में अश्लील हरकतें करता था बल्कि सबके सामने उसके लिए अश्लील बातें बोलता था और भरे आॅफिस में अपनी गोद में बिठाकर किस करता था। पीड़िता ने आॅफिस जाना ही बंद कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एमएमआरडीए का वरिष्ठ अधिकारी मिलिंद पाटिल सीनियर टाउन प्लानिंग ऑफिसर के पद पर तैनात था, उसपर ऑफिस में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी के आरोप के मुताबिक आरोपी अफसर उसे जबरन गोद में बिठा लिया करता था। वो उसे कभी भी कहीं भी छूने की कोशिश करता था।
सरेआम करता था अश्लील हरकतें
महिला के मुताबिक आरोपी अधिकारी उसे कभी गोद में बिठा लेता तो कभी उसे जबरन किस करने लगता। वो ऑफिस में सबके सामने उस पर अश्लील कॉमेंट किया करता था और ऑफिस में उसके गुजरने पर सीटियां मारा करता था।
तंग आकर छोड़ा ऑफिस
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjNU90wNh8HHnf3Sk_V9-8V3-eAcf7WOMgzMTOBwjW8GVZbh66p9mCS2pDNgXJNLpYvSZxkeSgUXF7_anlSk8wwdGZR7fIX4CDBf7icvACZebSYmtox6RQztCvm_Ps_FQNZ1oK7vyPQYFM/s1600/55.png)
महिला अधिकारी के मुताबिक आरोपी पाटिल उसे 2011 से लगातार परेशान करता आ रहा था। उसकी बदसलूकी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। एक बार उसने महिला के साथ जबर्दस्ती करते हुए उसे अपनी गोद में बैठाने की कोशिश की, जिसके बाद तंग आकर महिला ऑफिस छोड़कर निकल गई। अब महिला ने आरोपी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद मिलिंद पाटिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है। पाटिल के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 354 (महिला की शीलता को भंग करने के इरादे से किया गया हमला), सेक्शन 354 D (स्टॉकिंग) और सेक्शन 509 (शीलता का अपमान करने) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका।