
रणवीर सिंह ने दीपिका के बारे में कहा है कि वह एक अच्छी किसर हैं। नेहा धूपिया के एक टॉक शो में रणवीर ने कहा कि 'मुझे लगता है कि दीपिका बेस्ट किसर हैं। आपने वो गाना देखा है- अंग लगा दे रे, मुझे रंग लगा दे रे।'
आपको बता दे कि यह दोनों एक-दूसरे को पांच साल से डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की बात भी चल रही थी। रणवीर जल्द से जल्द दीपिका से शादी करके सेटेल होना चाहते थे। मगर दीपिका अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। वह अभी अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर देना चाहती है। हालांकि दोनों के घरवालों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की मगर फिर भी बात नहीं बनी और यह जोड़ा अलग हो गया।