मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की मां माधु चौपड़ा ने प्रियंका को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रियंका की शॉर्ट ड्रेस से कोई आपत्ति नहीं थी। उनके प्रोटोकॉल अधिकारी ने भी प्रियंका की ड्रेस में कुछ गलत नहीं पाया। अधिकारी ने यह भी कहा था कि कपड़ों से पीएम को कोई दिक्कत नहीं है। बता दें कि इसी साल मई में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थी। प्रियंका और पीएम की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी जिसमें प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi8y-Bn4SUZDdfFK2_LPF_G8Jfo5gseo2myMZB1vVZViKw3cGX_vPIQDK2iQt2u6243NvmXbdJObE5bzKHQ1Cr3L76AoH42NsSFV25j7OfDUKHpKdhEgdTK5MZ0KzFWK_n-v8iP3xc7NxM/s1600/55.png)
बर्लिन में प्रधानमंत्री से हुई प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल हुआ था। लोग प्रियंका को संस्कारों की दुहाई दे रहे थे। अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस पर करारा जवाब दिया है। लोगों का कहना था कि पीसी को पीएम से मिलने के दौरान पारंपरिक परिधान या साड़ी पहनी चाहिए थी। मधु चोपड़ा ने कहा है कि पीएम से मिलने की खुशी और कम समय के कारण प्रियंका को साड़ी पहने का टाइम ही नहीं मिला था।
पीसी और पीएम की इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी। वहीं पीएम के सामने प्रियंका के बैठने को लेकर भी बातें हुई थीं। लोगों ने कहा था कि प्रियंका पीएम के सामने अपनी सेक्सी टांगे दिखा रही हैं। कुछ ने तो ये भी कहा कि क्या प्रियंका अपने घर के बड़े लोगों के सामने भी ऐसे ही बेशर्मी से बैठती होंगी।
इसके जवाब में प्रियंका ने अपनी मां के साथ भी एक फोटो शेयर की थी। ये पीसी का करारा जवाब था। इसके लिए लोगों ने उन्हें काफी ट्रॉल किया था। इस मामले के बाद आखिरकार अभिनेत्री की मां को चुप्पी तोड़नी पड़ी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताया कि क्यों प्रियंका ने छोटी ड्रेस पहन रखी थी।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjJOT0cmFcx9QwYg-1miHusPM0QmQWFbeNtmhGHxRU4OtIMPCtvtLeagyztmNK2OEuofHLNrhAX8nqWIDcy2e4pOdJkcCeMEBjFLjeoI5stuJ-LJiZhKTY_nMiM3n4S-akxMwnBg6u1wJw/s1600/55.png)
प्रियंका की मां मधु ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बेटी फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची थी। ऐसे में जैसे ही उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वे उनसे मिलने पहुंच गई। अचानक हुई मुलाकात की वजह से प्रियंका के पास साड़ी पहनने का समय नहीं था। मधु चोपड़ा ने यह भी कहा कि प्रोटोकॉल अधिकारी ने भी प्रियंका की ड्रेस में कुछ गलत नहीं पाया। बाद में उस अधिकारी ने उन्हें यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को प्रियंका के कपड़ों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।