
जानकारी के मुताबिक, आरोपी YOGA GURU SHIVRAM RAUT की आरके मार्ग स्थित एक स्कूल में शिओम तीर्थ के नाम से योग एकेडमी है। पीड़ित महिला के अनुसार बीते नवंबर 2016 से योग करने के बहाने आरोपी पीड़िता के साथ छेड़खानी करता था। आरोपी ने पीड़िता से कई बार मोक्ष दिलाने के लिए शारीरिक संबंध की बात भी कही थी।
आरोपी की छेड़खानी से परेशान महिला ने जब इसका विरोध किया तो गुरु ने गलती से हुआ बोलकर बात को टाल दिया। विरोध करने के बाद भी जब छेड़खानी नहीं रुकी तो पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई। बात सुनकर गुस्साए पति ने पीड़िता के साथ जाकर इस बात की शिकायत आरके मार्ग पुलिस थाने में कर दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी योग गुरु के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शिओम तीर्थ एकेडमी में योग सीखने वाली 5 अन्य महिलओं ने भी छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आरोपी गुरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।